अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान जारी है।
दी यह जानकारी
इसी क्रम में दिनांक 01/02/2025 को निरीक्षक यातायात दरबान सिंह के नेतृत्व में अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस व रश्मि भट्ट एआरटीओ (ई) के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए दोपहिया वाहन में हमेशा हेलमेट धारण करने, तीन सवारी नही बैठाने, रैश ड्राईविंग नही करने, टैक्सी चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करने, ओवर स्पीड/ओवर सवारी नही बैठाने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की गई साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हरसंभव सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया।