अल्मोड़ा: रानीखेत: प्रदेश सरकार द्वारा तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रानीखेत पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में पुलिस ने बाजार और आसपास के ग्रामीण इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से गुटखा बेच रहे और उसका भंडारण कर रहे कई दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे। पुलिस प्रशासन के अनुसार अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने जगह-जगह दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को तंबाकू व गुटखे के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक भी किया और सख्त चेतावनी दी कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।