अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
संयुक्त चेकिंग अभियान
इसी क्रम में दिनांक- 11.11.2024 को यातायात निरीक्षक दरबान सिंह मेहता मय पुलिस टीम, थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह मय सोमेश्वर पुलिस टीम व टीटीओ मय परिवहन विभाग टीम के साथ थाना सोमेश्वर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस, थाना सोमेश्वर पुलिस टीम व परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोडिंग, सीट बेल्ट न पहनने, बिना हेलमेट, ओवर स्पीड/रैश ड्राईविंग व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 32 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए, जिसमें ओवरलोडिंग कर रहे 02 चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। चैकिंग के दौरान टीटीओ अखिलेश चौहान द्वारा 01 केमू बस का ओवर लोडिंग में चालान किया गया जिसमें 40 यात्री सवार थे, जबकि बस की क्षमता 30 सवारी की थी। चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर डीएल निरस्तीकरण किया गया।
ओवरलोडिंग वाहनों का विवरण
1-रोडवेज बस – 10 सवारी अतिरिक्त
2-टेम्पो ट्रेवलर- 07 सवारी अतिरिक्त