अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 11.03.2026 को थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक द्वारा थाना परिसर में सीएलजी (Community Liaison Group) सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का आयोजन
इस बैठक में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ किरायेदार/नौकर सत्यापन, नशा उन्मूलन तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित सीएलजी सदस्यों को बताया गया कि अपने आसपास निवास करने वाले किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों एवं घरेलू नौकरों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराना आवश्यक है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। इसके साथ ही युवाओं में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए सभी से अपील की गई कि नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाएं तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
दी यह जानकारी
बैठक में साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें तथा अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP, ATM PIN आदि किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना देने की अपील की गई। साथ ही पुलिस द्वारा सीएलजी सदस्यों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया गया। जिस हेतु थाना के सम्पर्क नम्बर व बीट कर्मियों के नम्बर दिये गये। इसके साथ ही विभिन्न जैसे – नशे के संबंध में किसी भी प्रकार की गोपनीय सूचना देने हेतु मानस हेल्पलाइन नंबर- 1933, नम्बर डायल-112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930,चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098 के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी गयी।