अल्मोड़ा: नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारी शीला आर्या व पर्यावरण मित्र शंकर को दी भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 31-05-2023 को नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शीला आर्या व पर्यावरण मित्र शंकर पुत्र मज्जन को पालिका की 60 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर दोनों कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति पर नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई।

कार्य की प्रशंसा करते हुए दी शुभकामनाएं

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने उक्त दोनों कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा में किये गये कार्य की प्रशन्सा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर रहें मौजूद

उक्त विदाई समारोह में अधिशासी अधिकारी, भरत त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक, लक्ष्मण सिंह तहबाजारी निरीक्षक कमल कुमार पाठक, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार दीपक, सतीश राजेन्द्र, दीपक पवार, बसन्त बल्लभ पाण्डे, के०एन० पाण्डे, पुष्कर सिंह, हरीश चन्द्र सिंह विष्ट, दीप चन्द्र जोशी, रमेश तिवारी, विजय पवार, गणेश सिंह मनराल, बसन्ती देवी, लीला रावत, कान्ता दुमका, चन्दन सिंह गैर जीवन सिंह ऐरी सहित पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।