अल्मोड़ा: पुलिस का जागरूकता अभियान, जनमानस को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए किया प्रेरित



अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.02.2025 को सोमेश्वर बाजार में उपस्थित जनमानस को ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए जीवन में कभी नशा न करने के लिए प्रेरित किया गया।  इसके अलावा यातायात नियमों, साईबर अपराध, नये कानूनों व उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी।