अल्मोड़ा: पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 84 वाहनों का किया चालान, इतना लगाया जुर्माना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में जनपद के थाना प्रभारीयों व पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इस दौरान पिछले दो दिनों में यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 84 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही कर 40,500/– रुपए संयोजन शुल्क लिया गया। इसके साथ ही बिना सत्यापन फेरी/मजदूरी करने वाले बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी।