अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में से चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों/यातायात निरीक्षक/ इंटरसेप्टर प्रभारी के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 97 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। जिसमें कोतवाली अल्मोड़ा में प्रभारी चौकी धारानौला उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा बिना हेलमेट व बिना कागजात के वाहन चलाये जाने पर दो वाहनों को सीज किया गया। Operation Crack Down अभियान के तहत 64 बाहरी लोगों के सत्यापन किये गये। साथ ही दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर 22 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम में कार्यवाही की गयी।
की यह अपील
इस दौरान आमजमानस से अनुरोध किया गया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस सत्यापन के पश्चात ही अपने मकान में किरायेदार रखे। साथ ही यह भी सख्त हिदायत दी कि यदि कोई व्यक्ति बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किराये पर रहता हुआ पाया गया तो सम्बन्धित के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।