अल्मोड़ा: साइबर ठगों पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: एक महीने के अभियान में ठगी की रकम वापसी दर 81% के पार

अल्मोडा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा में विगत एक माह से साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता को लेकर व्यापक अभियान संचालित किया गया।

पुलिस की कार्यवाही

01 – जनपद में वर्ष 2026 में NCRP पोर्टल पर प्राप्त साईबर संबंधी शिकायतों में 82.59% शिकायतों का निस्तारण किया गया है।
02 – इस वर्ष NCRP पोर्टल पर साईबर धोखाधड़ी संबंधी शिकायतों में जनपद अल्मोड़ा में 34 FIR व TIPLINE पर प्राप्त शिकायतों में 08 FIR पंजीकृत की गयी हैं।
03 – विगत एक माह के साईबर धोखाधड़ी संबंधी अपराधों में गैर राज्यों (झारखण्ड, राजस्थान व हरियाणा) से 03 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जनपद के 06 प्रकरणों का अनावरण किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की प्रोफाईल JMIS पोर्टल पर अपडेट करने पर 09 Inter – State Linkage प्राप्त हुए हैं।
04 – साईबर धोखाधड़ी के मामलों में MRM पोर्टल प्राप्त अनुरोध पर कार्यवाही करते हुए 67 प्रकरणों में 2.67 लाख की धनराशि पीडितों को उनके खाते में वापस करायी गयी है।
05 – पिछले एक महीने में जनपद में धनराशि वापसी का प्रतिशत 36.75% से बड़कर 81.65% हुआ है।
06 – जनपद में Pratibimb Portal (प्रतिबिंब पोर्टल) की सहायता से प्राप्त संदिग्ध मोबाईल नम्बर, बैंक अकाउंट आदि का सत्यापन किया गया।
✓ जिनमें संदिग्ध 09 मोबाईल नम्बर ब्लॉक किये गये हैं ।
✓ 41 संदिग्ध म्यूल अकाउंट का सत्यापन किया गया है।
07- अभियान के तहत जनपद पुलिस एवं साइबर सेल द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्राम सभाओं में नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया।
08- अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, OTP, KYC अपडेट, सोशल मीडिया हैकिंग सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान से संबंधित सोशल मीडिया पोस्टों को 1.39 मिलियन रीच प्राप्त हुई।