अल्मोड़ा: पुलिस का सत्यापन अभियान, बिना सत्यापन किराएदार रखने पर पुलिस ने मकान मालिक पर की यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 05.01.2025 को थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में किराएदार व मजदूरों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।  जिसमें करीब 20 किराएदार व मजदूरों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा सत्यापन अभियान के दौरान उपनिरीक्षक धरम सिंह द्वारा बिना पुलिस सत्यापन किराएदार रखने वाले मकान मालिक के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत ₹10000 कोर्ट चालानी कार्रवाई की गई और बिना सत्यापन रह रहे 02 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।