अल्मोड़ा: नगर व्यापार मंडल के चुनाव की तैयारी तेज, सदस्यता अभियान किया शुरू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है।

100 व्यापारियों को दिलाई सदस्यता

जिसमें गुरुवार को सदस्यता प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह के नेतृत्व में अभियान की शुरूआत की गई। इसके लिये सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। पलटन बाजार से सदस्यता अभियान की शुरू किया गया, जो मल्ली बाजार तक चला। इस दौरान 100 व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, प्रदेश मंत्री मनीष जोशी, सुनील कर्नाटक, मयंक बिष्ट, मोनू साह, अनिता रावत, दिनेश मठपाल, दीपक साह, नरेंद्र कुमार, सलमान अंसारी, वकुल साह समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।