अल्मोड़ा: जिला योजना समिति निर्वाचन 2026 की तैयारियां तेज, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की हुई तैनाती

अल्मोड़ा: राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड के निर्देशानुसार जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (ARO) की तैनाती कर दी है।

की तैनाती

इसके साथ ही विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान केंद्र और सीटों की संख्या भी तय कर दी गई है। ‌इस क्षेत्र से कुल 18 सदस्य चुने जाएंगे। इसके लिए जिला पंचायत सभागार, अल्मोड़ा को मतदान केंद्र बनाया गया है। रेशम विकास विभाग के सहायक निदेशक संजय काला को यहां सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर निगम क्षेत्र में यहां से 01 सदस्य का निर्वाचन होगा। मतदान केंद्र जिला पंचायत कार्यालय भवन के कक्ष संख्या-01 में स्थापित किया गया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य जे.पी. टम्टा को ARO की जिम्मेदारी दी गई है। नगर निकाय क्षेत्र, द्वाराहाट इस क्षेत्र के तहत नगर पालिका परिषद द्वाराहाट सहित नगर पंचायत द्वाराहाट, भिकियासैंण और चौखुटिया शामिल हैं। यहां से 01 सदस्य चुना जाएगा, जिसके लिए नगर पालिका परिषद द्वाराहाट के सभागार को मतदान केंद्र बनाया गया है। चौबटिया के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के संयुक्त निदेशक को यहां का सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।

दिए यह निर्देश

​जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग की समयसारिणी और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए चुनावी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।