अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शिक्षक सदन में आयोजित बैठक में प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने बताया कि इस बार अल्मोड़ा को पंचम द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन आयोजित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। अधिवेशन 6, 7 जुलाई को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
डॉo धन सिंह रावत अधिवेशन के होंगे मुख्य अतिथि
उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री उत्तराखंड शासन डॉo धन सिंह रावत अधिवेशन के मुख्य अतिथि होंगे। विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी अति विशिष्ट अतिथि, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी विशिष्ट अतिथि होंगे।
अधिवेशन में बनाई गईं हैं अलग-अलग समितियां
उन्होंने बताया कि बैठक में अधिवेशन को भव्य रूप देने के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गईं हैं। जिसमें शुल्क समिति, सांस्कृतिक समिति, स्वागत समिति, चुनाव समिति, शुल्क संकलन समिति, जलपान समिति, मीडिया समिति, विधिक/प्रत्यावेदन समिति के दायित्व सौंपे गए हैं। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भारतेंदु जोशी ने की।
उपस्थित रहे
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, डीडी गुणवंत, मीनाक्षी जोशी, कुलदीप जोशी, गोविंद रावत, कमल किशोर तिवारी, राजू महरा, खुशहाल महर, दीप जोशी, धन सिंह धौनी, नितेश कांडपाल, जीवन लाल साह, देवेश सिंह, किशन खोलिया, जनार्जन तिवारी, धीरेंद्र कनवाल, शंकर भैसोड़ा, उदय साह, रमेश धपोला, सुरेश वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, सुनील बिष्ट, तारा बिष्ट, वीरेंद्र सिजवाली, राजेंद्र कुमार जोशी, मदन सिंह भंडारी, आनंदबल्लभ पांडे, महेश भंडारी, गोविंद बिष्ट, नवीन वर्मा, कैलाश नयाल, मोहन भट्ट, जगदीश पांडे, नूर अफजल, कैलाश रावत, गिरीश बिष्ट, बलदेव तुरुवा, संतोष वर्मा, भास्कर पांडे, मानसिंह रावत, प्रमोद कुमार साह, जीवन तिवारी, भानु वर्मा, विजय जोशी, देवेश तिवारी, राजेंद्र कनवाल, दीप चंद्र पांडेय, ललित पाठक, भरत वर्मा, अंकित जोशी आदि उपस्थित रहे।