सोबन सिंह जौना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा के चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो० शेखर चन्द्र जोशी स्वीडन के स्टॉकहोम में आयोजित नौवा विश्व समिट में प्रतिनिधित्व व भागीदारी कर लौटे। इस समिट में कला और संस्कृति तथा इसकी स्वतन्त्रता के विभिन्न पक्षों का मंथन किया गया।
80 देशों के 400 से अधिक ने की भागीदारी
इसमें विश्वभर के 80 देशों के 400 से अधिक कला संस्कृति और संबंधित क्षेत्रों के प्रमुख नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, प्रबंधकों, यूनेस्कों आदि के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने देश की भाषा, कला व संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए चिंता प्रकट की विशेष रूप से देशज कला संस्कृति के उत्थान हेतु कार्य करने पर बल दिया।
उत्तराखण्ड की भाषा व कला संस्कृति के बारे में सबको परिचय कराया
सभी ने ए आई के बढ़ते प्रभाव के बारे में विस्तृत चर्चा की। प्रो० शेखर चन्द्र जोशी ने समिट की कार्यशालाओं तथा पेनल सेशन्स में महत्वपूर्ण भागीदारी की तथा अपनी कला नखक्षत चित्रों को प्रतिभागियों के बीच दिखाते हुए भारत की दृश्यकला व विशेष रूप से उत्तराखण्ड की भाषा व कला संस्कृति के बारे में बताया। सभी ने प्रो0 जोशी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने वहाँ का आधुनिक कला संग्रहालय नोबल प्राइज म्यूजियम तथा अन्य स्थलो व कला संस्थानों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की।
शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों ने उनके आगमन पर प्रो0 जोशी को उनकी भागीदारी हेतु बधाईयाँ दी
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० जगत सिंह बिष्ट, कुलसचिव प्रो० ईला बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो० प्रवीण बिष्ट, संकायाध्यक्षो प्रो० एम० एम० जिन्नहा प्रो० अरविन्द अधिकारी, प्रो० जया उप्रेती प्रो० भीमा मनराल, प्रो० ईला साह, प्रो० जे० एस० बिष्ट, प्रो० डी० एस० बिष्ट, प्रो० जी०सी० साह, प्रो० सोनू द्विवेदी, व चित्रकला विभाग के शिक्षकों, डॉ संजीव आर्य, डॉ० ललित जोशी, श्री कौशल, श्री चन्दन, रमेश मौर्या, गीता जोशी, डॉ० सागर सिंह भैंसोडा, पूरन सिंह मेहता, संतोष सिंह मेर, जीवन जोशी सहित अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों ने उनके आगमन पर प्रो0 जोशी को उनकी भागीदारी हेतु बधाईयाँ दी।