आज का राशिफल, आज क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 23 अप्रैल 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। नयी योजनाएं पूरी होने से फायदा होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। आपका कोई सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आप कुछ काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। आप अपने किसी नए मकान और जमीन-जायदाद की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन आपके लिए किसी बात को लेकर सोच समझकर कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप जरूरत की आवश्यकताओं पर खर्च करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। जो आपके बिजनेस में आपकी मदद करेंगी।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। दिन भाग्यशाली रहेगा। दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके किसी काम के समय से पूरा न होने से मन परेशान रहेगा। छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी कोई पुरानी समस्या उभरने से आपको टेंशन अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में लाभ होगा। दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। यदि आपको कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप वाणी पर मधुरता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको संतान के कोर्स को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आप अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करेंगे। परिवार में रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेगी। आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।
वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें। आपको कार्यक्षेत्र में कोई निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। मान‌ सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपकी जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें उन्हें अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको किसी की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना लाएं। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। लाभ होगा और मन प्रसन्न रहेगा। दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। आपको अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करें, तो बहुत ही देखभाल कर करें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने नौकरी में प्रमोशन मिलने से प्रसन्न रहेंगे। 

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। सफलता मिलेगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी।  आपका व्यवसाय में डूबा हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और आप अपनी संतान की जरूरतों की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई उलझन हो, तो आप उस काम में बिल्कुल हाथ न बढ़ाएं। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आपको धन लाभ होगा। आपकी कोई शारीरिक समस्या भी उभर सकती है और आपके बिजनेस में भी कोई नुकसान होने की संभावना है। यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।