अल्मोड़ा: संविधान की रक्षा ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प के साथ मनाई आंबेडकर जयंती

अल्मोड़ा: भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

लिया यह संकल्प

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मनोज तिवारी ने बाबा साहेब के योगदान को देश के लिए अमूल्य बताया। उन्होंने कहा, “डॉ. आंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उनके द्वारा निर्मित संविधान ही वह शक्ति है, जो आज भी विविधतापूर्ण भारत को एकजुट रखने का सबसे मजबूत आधार है।” पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में बढ़ती सामाजिक असमानता और भेदभाव की घटनाएं बाबा साहेब के आदर्शों के विपरीत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा से सामाजिक न्याय और समानता का रहा है। उन्होंने दोहराया कि पार्टी बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।‌ इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र  सिंह भोज ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें और समाज में एकता, भाईचारा और समानता को मजबूत करें।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र  सिंह भोज, विधायक  मनोज तिवारी, पूर्व  नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, केवल  सती, नगर  अध्यक्ष  तारा  चंद्र  जोशी, मनोज  कुमार  जोशी, हेम चन्द्र  तिवारी ,पूरन रोतैला,  भैरव  गोस्वामी, रमेश  लटवाल, गोविंद  मेहरा, विपुल  कार्की, नारायण  दत्त  पांडे, विकास  कुमार  पार्षद, तारा  चंद्र  साह, निर्मल रावत, गीता  मेहरा, किरण  आर्य,दिनेश  नेगी, अक्तर हुसैन, आनंद  सिंह  बिष्ट, प्रताप  सत्याल,दीवान  धपोला ,विनोद  वैष्णव, शहाबुद्दीन, परितोष  जोशी,जगदीश  पांडे गोपाल भट्ट, जीविका, विनीत कुमार,पवन कुमार उपस्थित रहे।