अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के राहुल राजीव साह का अल्मोड़ा पंहुचने पर भव्य स्वागत किया गया।
लोगों ने किया स्वागत
जानकारी के अनुसार वह देश के 12 ज्योतिर्लिंग व शक्तिपीठों के दर्शन कर साइकिल से अल्मोड़ा पहुंचे।
राहुल पिछले साल 10 जनवरी को साइकिल से अयोध्या के लिए निकले थे। जो अब 17 महीने बाद अपनी साइकिल यात्रा पूरी कर चौघानपाटा पहुंचे। यहां बारिश के बीच ही फूलों की बारिश कर उनका भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण कराया गया।
लोगों से पर्यावरण से प्रेम करने की अपील की
राहुल ने बताया कि साइकिल से उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग, 3 धाम समेत शक्तिपीठों के दर्शन किए। 10 जनवरी 2024 में अल्मोड़ा से अयोध्या के लिए साइकिल से यात्रा शुरू की थी। इस दौरान वह कई लोगों से मिले। उन्होंने कई चीजें भी सीखने को मिली। बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य सनातनियों को राष्ट्रहित में जगाना था। इसके साथ ही लोगों में राष्ट्र प्रेम को बढ़ाना था। उन्होंने गाय की हत्या और गौ मांस को बंद कराने के लिए लोगों को जागरूक भी किया। इसके अलावा यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों से पर्यावरण से प्रेम करने की अपील की।