अल्मोड़ा: रूकी बारिश और फिर धधकने लगे जंगल, फायर यूनिट ने बुझाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव होने से गर्मी से राहत मिलने के साथ ही जंगलों में आग की घटनाएं रूक रहीं थी। वहीं फिर आग की घटनाएं सामने आने लगी है।

जंगल में लगी आग

अल्मोड़ा में दिनांक 11.05.2024 को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को बाड़ेछीना के पास जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर सर्विस टीम अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देशन में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित कार्यवाही करते हुए एक होजरील द्वारा आग को बुझाया गया।

फायर सर्विस यूनिट

FS.DVR – उमेश चंद्र सिंह
RWFM- बबीता, सरोज ,चांदनी, पूजा,