आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 26 अगस्त 2026 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार मन में आ सकता है और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने पर भी खर्च करने का मन करेगा। हालांकि, खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके कई अटके काम पूरे करा सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज धैर्य और शांत व्यवहार ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। हर मामले में अपनी राय देना जरूरी नहीं है, क्योंकि ज्यादा बोलने से बेवजह की उलझन पैदा हो सकती है। अगर कहीं घूमने या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज जल्दबाजी में उठाया गया कोई कदम आपको परेशानी में डाल सकता है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है और सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान भी मजबूत होगी। हालांकि, पुराने लेन-देन या पैसों से जुड़े मामले फिर से सामने आ सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज भाग्य पूरी तरह आपका साथ देता नजर आएगा। आप जिस काम को हाथ लगाएंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना मजबूत है। जीवनसाथी को करियर या नौकरी में तरक्की की अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल होगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है। परिवार में शादी-ब्याह से जुड़ी खुशखबरी आने से माहौल खुशनुमा होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। अपनी मेहनत और योग्यता पर भरोसा रखें। गलत या शॉर्टकट रास्ते से फायदा लेने की कोशिश न करें, क्योंकि इसका नुकसान बाद में भारी पड़ सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है और कुछ कामों में छोटी-मोटी रुकावटें भी आएंगी। सेहत में उतार-चढ़ाव के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम के लिए समय निकालें। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मन प्रसन्न करेगी और धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज सुख-सुविधाओं और खुशियों से भरा दिन रह सकता है। आज सकारात्मक ऊर्जा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा और आपकी पहचान का दायरा भी बढ़ सकता है, लेकिन हर व्यक्ति को अपना शुभचिंतक समझने की भूल न करें। उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि बाद में उसे चुकाने का दबाव परेशान कर सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत हैं और आपकी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। किसी कानूनी मामले को सुलझाने के लिए सही व्यक्ति की सलाह मिल सकती है, जिससे आगे का रास्ता साफ होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा से अलग पहचान बनेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज उन्नति के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को खुशी देगी और जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है। घर के जरूरी कामों में लापरवाही न करें, क्योंकि छोटी अनदेखी बाद में परेशानी बढ़ा सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके अटके काम पूरे कराने में मदद करेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई या करियर से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। किसी दोस्त की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में नजदीकी और घर में खुशी का माहौल बनेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज का दिन राजनीति और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए खास उपलब्धियां लेकर आ सकता है। आपकी पहचान, प्रभाव और लोगों के बीच पकड़ मजबूत होगी। जीवनसाथी नई नौकरी या करियर के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज कुछ रुकावटों के कारण काम की गति थोड़ी धीमी पड़ सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी न करें और दिखावे के लिए पैसा खर्च करने से बचें। सेहत को लेकर सावधान रहें।  विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।