अल्मोड़ा: रानीखेत को जाम से मुक्ति: एसएसपी की पहल पर पहली बार लागू हुआ रोडवेज बसों का वन-वे सिस्टम

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके निर्देशन में पर्यटन सीजन, कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु रानीखेत नगर में पहली बार रोडवेज बसों के संचालन के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है।

की यह व्यवस्था

रानीखेत नगर में बढ़ते पर्यटक दबाव एवं यातायात जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय जनता द्वारा लंबे समय से रोडवेज बसों के लिए वन-वे व्यवस्था लागू किए जाने की मांग की जा रही थी। उक्त मांग को लेकर जनता द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के जनता दरबार में भी अनुरोध किया गया था। जनभावनाओं एवं यातायात व्यवस्था की आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके द्वारा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इस व्यवस्था को धरातल पर उतारा गया। रानीखेत पुलिस द्वारा रोडवेज विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए आवश्यक पुलिस ड्यूटी लगाकर रोडवेज बसों का संचालन वन-वे रूट से कराया जा रहा है, जिससे नगर क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होने के साथ-साथ जाम की स्थिति में भी काफी सुधार देखने को मिल रहा है।
इस नई व्यवस्था से स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों एवं वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आमजन द्वारा भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनता हित में लिया गया प्रभावी निर्णय बताया जा रहा है।