अल्मोड़ा: राष्ट्र नीति संगठन ने मेयर चुनाव को लेकर चुनाव आयोग को लिखा एक शिकायती पत्र, की यह अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते‌ 23 जनवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ। जिसमें राष्ट्र नीति संगठन के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने‌ अल्मोड़ा मेयर चुनाव में वोट के बदले नोट कांड और फर्जी वीडियो बनाने तथा रामशिला वार्ड में हुई हाथापाई और वोटर लिस्ट से कई लोगों के नाम गायब होने को लेकर चुनाव आयोग को एक शिकायती पत्र भेजा है।

कहीं यह बात

जिसमें उन्होंने इन सभी मुद्दों पर चुनाव आयोग से तत्काल और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करवाने के लिए कहा है। साथ ही मतदान के दौरान प्रदेश भर में शराब पकड़े जाने और वोटिंग के दौरान हुई बहुत सारी गड़बड़ियां विशेष तौर पर रुड़की में और ऋषिकेश में जो खबरें आई है, उस पर भी चुनाव आयोग से संज्ञान लेने और कठोर कार्रवाई करने की अपील की। राष्ट्र नीति संगठन ने चुनाव आयोग से पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव एक्ट 1951 के धारा 123 से लेकर के 136 तक के दिए गए प्रावधानों के अनुसार कठोर कार्रवाई करने की अपील की और कहा कि लोकतंत्र में वोट देना और निष्पक्ष मतदान करवाना एक स्वस्थ और वास्तविक लोकतंत्र का मूल आधार है। यदि इस प्रक्रिया से छेड़खानी की गई तो यह संविधान के साथ धोखा होगा। कहा कि राष्ट्र नीति इस मामले को लेकर हाई कोर्ट से लेकर के सुप्रीम कोर्ट तक भी जा सकता है।