अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।
31 जुलाई तक मौका
जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं कर सके छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने 31 जुलाई तक पंजीकरण के समर्थ पोर्टल खोल दिया है। इससे प्रवेश लेने से वंचित छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा सकेंगे।