अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। डाक विभाग की ओर से रजिस्ट्री सेवा बंद हो गई है। इससे आम आदमी की जेब ढीली हो रही है। यह सेवा बंद होने से लोग पार्सल, दस्तावेज स्पीड पोस्ट से भेज रहे हैं।
रजिस्ट्री सेवा बन्द
जानकारी के अनुसार डाक विभाग ने अब डाकघरों में रजिस्ट्री सेवा बंद करने का निर्णय लिया है। इसके स्थान पर केवल स्पीड पोस्ट सेवा उपलब्ध रहेगी। डाक विभाग ने एक अक्तूबर से रजिस्ट्री सेवा बन्द कर दी है। जिसके बाद अब डाकघरों में केवल स्पीड पोस्ट सेवा पार्सल डाक, दस्तावेज सिर्फ स्पीड पोस्ट से ही भेजे जा रहे हैं। रजिस्ट्री सेवा बंद होने से अब 27 की जगह 47 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। साथ ही स्पीड पोस्ट के दामों में वृद्धि हुई है। ऐसे में रजिस्ट्री सेवा बंद किए जाने के निर्णय से आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
बताया – रजिस्ट्री की तुलना में स्पीड पोस्ट तेज, सुरक्षित और ट्रैकिंग सुविधा से लैस
इस संबंध में डाक विभाग का कहना है कि रजिस्ट्री की तुलना में स्पीड पोस्ट तेज, सुरक्षित और ट्रैकिंग सुविधा से लैस है, इसलिए ग्राहकों को ज्यादा लाभ मिलेगा।