अल्मोड़ा: प्री पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा 2021 में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए हुई पुनर्परीक्षा के परिणाम जारी

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा प्री पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा 2021 में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए हुई पुनर्परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके हैं। परिणामों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट में अपलोड कर दिए गए हैं।

शोध एवं प्रसार निदेशालय के कार्यालय में जमा कराना होगा

परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी को पंजीकरण के लिए फॉर्म शुल्क प्री पीएचडी फॉर्म का मूल्य 1000 रु, पंजीकरण शुल्क रु. 2000 (15 मार्च 2022), पंजीकरण शुल्क रु. 3000 ( 16 मार्च 2022 से 20 मार्च तक 1000 रुपया विलंब शुल्क के साथ) जमा करना होगा। पंजीकरण शुल्क औऱ शोध कार्य की रूपरेखा को निदेशक, शोध एवं प्रसार निदेशालय के कार्यालय में जमा कराना होगा।

अंकों में सुधार के इच्छुक अथवा परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों को परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित

दूसरी जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक प्रो जोशी ने बताया कि  विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित शैक्षिक सत्र 2020-21 स्नातक, प्रथम वर्ष की परीक्षा में उत्तीर्ण परंतु किसी एक विषय के अंकों में सुधार के इच्छुक अथवा परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों को परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं। सुधार परीक्षा के लिए विद्यार्थी 2 मार्च से 14 मार्च,2022 के बीच आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क के तौर पर 400 रुपया विद्यार्थी को देना होगा ।