उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल सिक्किम में होने वाली राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
उत्तराखंड की बेटी शामिल-
यह प्रतियोगिता 12 मार्च को सिक्किम में आयोजित होगी। जिसमें उत्तराखंड की आनंद विहार, धर्मपुर निवासी प्रतिभा थपलियाल को राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का अवसर मिला है।