अल्मोड़ा: जागेश्वर मेलकाण्डे में विधायक निधि से बनी सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने जताई खुशी



अल्मोड़ा: जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मेलकाण्डे गाँव में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक निधि से नवनिर्मित सड़क का भव्य उद्घाटन किया गया।

ग्रामीणों ने जताया आभार

इस मौके पर मुख्य अतिथि जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह महरा और जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर सड़क का लोकार्पण किया। सड़क बन जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में लंबे समय से चल रही यातायात की समस्या का समाधान हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। ग्राम प्रधान भोलादत पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस उद्घाटन कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने शिरकत की। सड़क की सौगात मिलने पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने विधायक मोहन सिंह महरा का आभार व्यक्त किया।


​ रहे मौजूद

​इस मौके पर ग्राम प्रधान तालर भैना आनंद नेगी, बमनस्वाल गौरव आर्या, खडकोली दीपक लाल साह, अडचाली नीमा टम्टा, महरा गांव राजेंद्र सिंह, बीडीसी जगदीश आदि ने विधायक का आभार जताया। यहां गोपाल बिष्ट, हरीश प्रसाद, महेंद्र महरा, हेम पांडे, प्रकाश आर्या, महेंद्र बिष्ट, सुंदर महरा, गीता महरा आदि मौजूद रहे।