अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक-14.02.2026 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस / कोतवाली अल्मोड़ा / पुलिस लाईन / फायर स्टेशन / पुलिस कार्यालय / अभिसूचना इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु मैराथन का आयोजन किया गया।
मैराथन का आयोजन
जिस क्रम में आज मैराथन का शुभारंभ नगर के रघुनाथ सिटी मॉल से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया गया, मैराथन का समापन पुलिस लाइन अल्मोड़ा में किया गया। मैराथन में अल्मोड़ा पुलिस के जवानों द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाइन अल्मोड़ा में अधि0/कर्म0गणों को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए शपथ दिलाई गयी। एवं यातायात नियनों का पालक करने हेतु जवानों को प्रेरित किया गया।
रहें उपस्थित
इस मैराथन में एआरटीओ अल्मोड़ा रश्मि भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चन्द्र, यातायात निरीक्षक दरबान सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी इन्टरसेप्टर सुमित पाण्डे, प्रभारी अल्मोड़ा उ0नि0 सुमित पाण्डे सहित अल्मोड़ा पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।