अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कसार वॉरियर्स द्वारा आयोजित ग्रामीण प्रीमियर लीग सीजन 1 का फाइनल मुकाबला डीनापानी मिनी स्टेडियम में दयोली बॉयस तथा देवड़ा 11 के बीच खेला गया।
किया पुरस्कृत
जिसमें दयोली बॉयस पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए देवड़ा 11 ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। वहीं गोविंद देवरी को प्लेयर ऑफ द मैच तथा कमलेश जीना को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।
यह रहें मुख्य अतिथि
फाइनल मुकाबले में मुख अतिथि जिला अध्यक्ष बीजेपी तथा जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भरत भूषण कुंडू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बिष्ट व मंडल अध्यक्ष भाजपा संजय बिष्ट रहे।
रहें मौजूद
इस अवसर पर राहुल खोलिया, पान सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, हेमू बिष्ट, संजू मेहता , मनोज सिंह मेहरा , सूरज बिष्ट आदि मौजूद रहे।