अल्मोड़ा: एस.एस.जे. परिसर अल्मोड़ा के एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा डॉ. ममता पंत के निर्देशन में विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 08/07/2023 को विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पखवाड़ा के अवसर पर एस.एस.जे. परिसर अल्मोड़ा में एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर ले. डॉ. ममता पंत के निर्देशन में 24 यू. के. बालिका वाहिनी अल्मोड़ा के कैडेट्स द्वारा स्थानीय दुकानदारों को पेपर बैग वितरित किए गए।

सामान लेने के लिए जूट या कपड़े का बैग ही करें प्रयोग

एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर ले.डॉ.ममता पंत द्वारा कहा गया कि प्लास्टिक प्रदूषण प्लास्टिक के कचरे से उत्पन्न होता है। आज के समय में यह विकराल रुप धारण कर चुका है और दिन-प्रतिदिन यह बढ़ता ही जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाजार से सामान खरीदते समय हम प्लास्टिक बैग की जगह जूट, कपड़े या पेपर से बने बैगों का इस्तेमाल कर सकते हैैं और साथ ही कोशिश यह करें कि जब हम घर से बाजार सामान खरीदने जाएं तो अपने साथ एक जूट या कपड़े का बैग भी लेकर जाएं।

भारतवर्ष को प्लास्टिक मुक्त बनाने में प्रदान करें सहयोग

इस अवसर पर कैडेट्स द्वारा अपने पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु प्रतिज्ञा ली गई और साथ ही दुकानदारों को पेपर बैग बॉंटते समय उनसे भी यह अपील की गई कि वह भी हमारे प्रिय देश भारतवर्ष को प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

उपस्थित रहे

इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर प्रियांशी भाकुनी, अंडर ऑफिसर संगीता तिवारी ,अंडर ऑफिसर प्रीति पांडे , अंडर ऑफिसर डिंपल, सार्जेंट माला गुप्ता एवं अन्य कैडेट्स उपस्थित रहे।