अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के देघाट के प्रतिष्ठित व्यापारी व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पपनोई के पिता व वरिष्ठ व्यापारी चंद्रा दत्त पपनोई का आज सुबह निधन हो गया।
लंबे समय से चल रहें थे बीमार
वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। देघाट स्थित प्रकाश मिष्ठान भंडार के स्वामी प्रकाश पपनोई के पिता चंद्रा दत्त पपनोई ने 71 वर्ष की आयु में आज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए सभी ने ईश्वर से प्रार्थना कर शोक संवेदना व्यक्त की।
जताया शोक
उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में विधायक महेश जीना, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राज कुमार केसरवानी, जिला मिष्ठान विक्रेता संघ अल्मोड़ा व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, मदन रावत, अमित पांडे, सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, ताकुला व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह नगरकोटी महामंत्री हेमंत सुयाल, उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष भरत पंत, बसोली व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह डंगवाल, महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट, मासी व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश आर्या, कसारदेवी व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रायल, लमगड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम् कपकोटी, महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’, रानीखेत व्यापार मंडल प्रभारी बलवंत सिंह रावत, रानीखेत नगर व्यापार मंडल सदस्यता प्रमुख संदीप पाठक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी,जिला मिष्ठान विक्रेता संघ महासचिव शोभन सिंह सिजवाली, जिला मिष्ठान विक्रेता संघ उपसचिव पंकज बगड़वाल, जिला मिष्ठान विक्रेता संघ के कोषाध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट, जगदीश उप्रेती, जगदीश तिवारी, राम दत’ दौडियाल, महेश चन्द्र जोशी, अशोक अग्रवाल, रामानन्द अग्रवाल, सुरेन्द्र गोयल, पूरन रजवार, यसवन्त बंगारी, भवानी दत्त काण्डपाल, कुन्दन लाल मंडल अध्यक्ष, हरीश बंगारी, भुवन डुगरयाल, भूपाल कत्युरा, भैरव दत्त ढौडियाल, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवंत सिंह रावत, उदया नन्द मिश्रा, राधा रमण उप्रेती पूर्व प्रमुख, हरीश रावत ठेकेदार, विरेन्द्र रावत, ठेकेदार बालादत्त शर्मा, ठेकेदार हरीश बिष्ट, पूर्व मंत्री कृपाल दत्त, दिनेश नाथ महंत थाना अध्यक्ष देघाट, हृदेश महरा, मोहन सिंह मनराल आदी उपस्थित रहे।