अल्मोड़ा:विकास का नमूना, बारिश में ही किया जा रहा सड़क निर्माण का कार्य

तेज बारिश के  बाद भी सोमेश्वर कौसानी मार्ग पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद भी सड़क से बिना पानी हटाए ही डामरीकरण किया जा रहा है।यहां धूप में नहीं, बल्कि बारिश में सड़कें बनती हैं।

वर्षों बाद हो रहा सुधारीकरण

वर्षों बाद सोमेश्वर कौसानी मार्ग पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। उसमें बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड अल्मोड़ा द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। लेकिन तेज बारिश के चलते गड्ढों पर पानी भर गया है। बावजूद उसके बिना पानी हटाए ही बारिश के बीच डामरीकरण का कार्य जारी है।

दोषियों पर हो कार्यवाही-भूपेन्द्र सिंह भोज

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज का कहना है कि भाजपा सरकार में मंत्री रेखा आर्या के क्षेत्र में भ्रष्टाचार का नमूना सामने आया है। भाजपा सरकार में बरसात में भी डामरीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड अल्मोड़ा द्वारा कराया जा रहा है और तो और जिसमें मंत्री और विभाग की मिलीभगत से ऐसा कार्य कराया जा रहा है। लापरवाही की जांच अवश्य होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।