अल्मोड़ा: सशस्त्र सीमा बल सीमान्त रानीखेत की साईकिल रैली का आज सशस्त्र सीमा बल, क्षेत्रक मुख्यालय, अल्मोड़ा में किया गया भव्य स्वागत

24 सितम्बर, 2021 से 02 अक्टूबर, 2021 तक  सशस्त्र सीमा बल सीमान्त रानीखेत की साईकिल रैली जो 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डीडीहाट से राजघाट नई तक जायेगी, उसका आज सशस्त्र सीमा बल, क्षेत्रक मुख्यालय, अल्मोड़ा में उप महानिरीक्षक अनुज थपलियाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

कोविड-19 महामारी के दिशा-निर्देशों का किया पालन-

इसके बाद साइकिल रैली की टीम द्वारा अल्मोड़ा में शहीद स्मारक एवं राज आनन्द सिंह देवज्यू की प्रतिमा के आस-पास साफ-सफाई की गयी तथा गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी। इस कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 महामारी के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। 
                               
सशस्त्र सीमा बल की साईकिल रैली का यह है उद्देश्य-

इस अवसर पर उप महानिरीक्षक ने उपस्थित लोगों एवं सभी बल कर्मियों को बताया कि भारत के आजादी की 75वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के रूप में मनाया जा रहा है। सशस्त्र सीमा बल की साईकिल रैली का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना तथा एकजुटता की भावना को उजागर करना, जन-जागरण को अपनी सीमाओं के प्रति जागरूक करना, युवाओं के दृष्टिकोण को व्यापक बनाना, पर्यावरण संरक्षण एवं जनता के बीच खेल भावना शरीरिक क्षमता के विकास के बारे में जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ्य भारत की भावना के साथ सशस्त्र सीमात बल के ध्येय वाक्य ‘‘सेवा, सुरक्षा एवं बंधुत्व‘‘ का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।

यह लोग रहे उपस्थित-
                               
इस कार्यक्रम में उपमहानिरीक्षक शहीद भूपाल सिंह (कीर्ति चक्र विजेता) की पत्नी  मोहनी देवी, उप कमांडेंट दिवाकर भट्ट, शैलेन्द्र कुमार, शैलेश कुमार सिंह, माधव चन्द घोष, सहायक कमांडेण्ट सागर जोशी, विठ्ठल जोशी, निरीक्षक नरेश कुमार, पर्यावरण कार्यकर्ता कर्नल सिद्धार्थ बोस, आर्ट आफ लिविंग के स्वयंसेवक सुमित जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।