अल्मोड़ा: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने साइकिल अभियान से दिया ‘फिट इंडिया’ का संदेश

अल्मोड़ा: भारत सरकार युवा कार्य और खेल मंत्रालय के तत्वाधान में व सुधांशु नौटियाल उप-महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में आज दिनांक- 24/05/2026 को क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, अल्मोड़ा(उत्तराखंड) के द्वारा संडे ऑन साइकिल के 75 वें संस्करण “फिट इंडिया मिशन” के तहत साइकिल अभियान का सफल आयोजन किया गया।

दिया यह संदेश

इस अभियान के तहत अधिकारियों एवं जवानों के द्वारा क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा से विवेकानन्द कार्नर,अल्मोड़ा तक साइकिल चलाकर समाज को अपने स्वास्थ्य,पर्यावरण,आर्थिक बचत के प्रति जागरुक रहने का संदेश दिया ।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल,अल्मोड़ा के रविनन्द झा (उप-कमांडेंट/संचार),‌ विपिन कुमार कटारा (उप-कमांडेंट/समान्य), राजकुमार (सहायाक कमांडेंट),अधीनस्थ अधिकारीगण तथा जवान उपस्थित रहे ।