अल्मोड़ा: यातायात नियमों की पाठशाला: सड़क दुघर्टना में घायल की करें मदद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में आज दिनांक 09.02.2026 को निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता द्वारा माउंटेन ड्राइविंग स्कूल आईटीबीपी कोसी में प्रशिक्षुओं को यातायात नियमों की जानकारियां देते हुए सड़कों पर यातायात संकेतों का पालन करने, यातायात चिन्हों की पहचान, स़ड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने व मोटरवाहन अधिनियम के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध की जाने वाली विभिन्न कार्यवाहियों के बारे में आवश्यक जानकारियां देकर जागरुक किया गया।

रहें मौजूद

इस दौरान डिप्टी कमांडेंट जगदीश सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट कृष्ण कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट राधे राम भट्ट, असिस्टेंट कमांडेंट दुर्गेश नंदन सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें।