अल्मोड़ा: यहां दूध लेने जा रही महिला को स्कूटी ने मारी टक्कर, घायल


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ नगर में दूध लेने जा रही महिला को स्कूटी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें महिला घायल हो गई।

महिला को स्कूटी ने मारी टक्कर-

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह धारानौला निवासी हीरा देवी दूध लेने के लिए बाजार जा रही थी। तभी स्कूटी ने महिला को टक्कर मार दी। जिस पर लोगों की मदद से स्वजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में महिला का प्राथमिक उपचार किया गया।

तलाश में जुटी पुलिस-

वही स्कूटी सवार फरार हो गया, स्वजनों ने चौकी में जाकर शिकायत की। वही पुलिस स्कूटी सवार की तलाश कर रही है।