भवाली में स्थित बाबा नीम करौली महाराज कैंची धाम मंदिर में हर वर्ष 15 जून को धूमधाम से स्थापना दिवस (भव्य मेला) मनाया जाता है। जिसमें देश-विदेशों से श्रद्धालु आते हैं। हर वर्ष प्रशासन और पालिका यातायात व्यवस्था से लेकर सारे कार्यों को दिशा-निर्देश तरीके से सुचारू करती है।
कैंची धाम के पास नगर पालिका ने दो दर्जन लगाए नए कूड़ेदान
भवाली नगर पालिका ने गुरुवार को कैंची धाम के पास 15 जून स्थापना दिवस के लिए कूड़ेदान लगाएं। साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे। इसके लिए कैंची धाम के आस पास दो दर्जन नए कूड़ेदान लगाए गए।
बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन को देश-विदेशों से पहुंचते हैं श्रद्धालु
पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस में देश- विदेश से लाखों श्रद्धालु कैंची धाम पहुँचते है। मंदिर के आस- पास सफाई रहें इसके लिए कूड़ेदान लगाएं गए हैं। जिससे साफ सफाई बनी रहे।
श्रद्धालुओं की मदद के लिए हरसंभव प्रयासरत है पालिका
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार को भी कैंची धाम में सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालिका जिला प्रशासन व श्रद्धालुओं की मदद के लिए हरसंभव प्रयासरत हैं।
एसडीएम ने रातिघाट मोटर मार्ग को ठीक कर यातायात डायवर्जन कराने को कहा
इसके अलावा कैंची धाम में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करवाने के लिए एसडीएम राहुल शाह को सेनिटोरियम रातिघाट मोटर मार्ग को ठीक कर यातायात डायवर्जन कराने को कहा गया। जिस पर एसडीएम ने तत्काल दिखवाने के साथ बैठक में वार्ता कर वैकल्पिक मार्ग के रूप में रखने को कहा गया।
कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने की अपील
व्यापारी गिरीश तिवारी ने बताया कि पालिका ने सफाई व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करी की कूड़ेदान में ही कूड़ा डाले। जिससे मंदिर की पवित्रता बनी रहे।
उपस्थित रहे
इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, शिशु पाल, राकेश वाल्मीकि, दीपक, रोहित, कामली, दीपक, रोहित आदि रहे।