योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा संचालित आओ हम सब योग करे अभियान के तहत न्यू इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल शैल एनडीडी अल्मोड़ा में एक माह का निः शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
प्रशिक्षु अंजलि किरन द्वारा 190 से अधिक प्रतिभागियों को कराया गया योगाभ्यास

जिसमें योग प्रशिक्षु अंजलि किरन द्वारा 190 से अधिक प्रतिभागियों को आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जा रहा है। तथा योग के महत्व व लाभों के बारे में बतलाया जा रहा है।
योगाभ्यास द्वारा व्यक्ति प्राप्त कर सकता है पूर्ण स्वास्थ्य
सर्वाइकल, मोटापा, मधुमेह, अनिंद्रा जैसे अनेक रोगों पर योग के प्रभाव के बारे में भी बतलाया जा रहा है। जिससे व्यक्ति योगाभ्यास के माध्यम से पूर्ण स्वास्थ्य को प्राप्त कर सके।
अध्यापकों द्वारा भी किया गया योगाभ्यास

इस शिविर में स्कूल के प्रबंधक तारु तिवारी, प्रधानाचार्य मीनू तिवारी, व्यवस्थापक प्रकाश जोशी और शिक्षक प्रभा किरन आर्या ,पार्वती बिष्ट ,ज्योति जोशी , किरन आर्या ,रश्मि , विधि ,करन ,गुंजन ,ज्योत्सना, दीपिका ने भी योग के आसन प्राणायाम और ध्यान कर योग को प्रोत्साहन किया।