अल्मोड़ा: बांगीधार स्कूल विवाद में SDM रिंकू बिष्ट सख्त, 3 सदस्यीय जांच समिति गठित



अल्मोड़ा: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांगीधार (सल्ट) में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं और एक शिक्षिका के बीच हुए विवाद के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

दी यह जानकारी

इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और स्कूल प्रबंधन हरकत में आ गया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी (SDM) सल्ट रिंकू बिष्ट ने बताया कि विद्यालय प्रशासन को शिक्षिका और छात्र-छात्राओं के मध्य हुए प्रकरण की शिकायत मिली थी। इसके बाद प्रधानाचार्य ने त्वरित कदम उठाते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC), अभिभावक संघ और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ आपात बैठक आयोजित की और स्थिति पर चर्चा की।


​26 जुलाई तक सौंपनी होगी अंतरिम रिपोर्ट

​मामले की निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह घटना से जुड़े सभी पहलुओं और तथ्यों की गहराई से जांच कर 26 जुलाई 2026 तक अपनी अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत करे। बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट प्राप्त होते ही नियमानुसार आगे की विधिक व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की जांच पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रहेगी।