अल्मोड़ा: एनटीडी क्रिकेट क्लब की ओर से स्व. योगेश तिवारी टी-10 रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता में जूलॉजी, नंदादेवी और लड्डू-सेवन ने जीते मुकाबले

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के एनटीडी में स्व.योगेश तिवारी टी-10 रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। गुरुवार को प्रतियोगिता में जूलॉजी, नंदादेवी और लड्डू-सेवन ने अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की।एनटीडी क्रिकेट क्लब की ओर से रैम्जे मैदान में हुई टी-10 प्रतियोगिता का गुरुवार रात पहला मुकाबला जूलॉजी-सेवन और ऑफिसर कॉलोनी के मध्य खेला गया। जिसमें जूलॉजी-सेवन ने 18 रन से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला नंदादेवी-सेवन और गोस्वामी ब्रदर्स के बीच खेला गया। जिसमें नंदादेवी-सेवन ने एक विकेट रहते मैच जीत लिया। वहीं तीसरा मैच लड्डू-सेवन और मटेला के मध्य खेला गया। इसमें लड्डू-सेवन ने एक विकेट से जीत दर्ज की। अंपायर की भूमिका करन शैली और राजीव ने निभाई।

मौजूद रहे

इस मौके पर गिरीश धवन, सौरभ वर्मा, मुकेश नेगी, पंकज कांडपाल, मनीष भाकुनी, परितोष जोशी, भैरव गोस्वामी, सुशील साह, भुवन तिवारी, रक्षित तिवारी, आबिद अली, कमल नेगी, दीप चंद्र जोशी, रोहित भट्ट, प्रकाश चंद्र जोशी, धीरज साह, सूरज वाणी, आशीष भारती,गौरव समेत आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।