अल्मोड़ा: भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, कहा- स्वदेशी उत्पादों को दें प्राथमिकता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया।

स्थानीय व्यवसायों, नवाचारों और उत्पादन को बढ़ावा देना बेहद जरूरी

इस सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के नारे को अपनाते हुए प्रत्येक नागरिक को त्योहारी सीजन में स्वदेशी उत्पादों को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। बताया कि भारत की आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक और वैचारिक भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल, महामंत्री दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, कुंदन लटवाल, विनीत बिष्ट, रवि रौतेला, गिरीश खोलिया, गोविंद पिलख्वाल, किरन पंत्र, मनोज जोशी, सुनील बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, संजय बिष्ट, संजय डालाकोटी, नरेंद्र आगरी, मनीष जोशी, मदन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, सौरभ वर्मा, गोविंद मटेला, दीपा अधिकारी, चंदन लाल टम्टा, बलदेव आर्य, संतोष कुमार, शैलेंद्र साह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।