अल्मोड़ा: पीएम श्री राइका हवालबाग में धूमधाम से मनाया गया ‘सेवा संकल्प अभियान’, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

​हवालबाग (अल्मोड़ा): पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में ‘सेवा संकल्प अभियान’ बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष रवींद्र सिंह मुस्युनी, पीटीए अध्यक्षा गंगा देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पूरन सिंह नेगी और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय बिष्ट ने छात्रों को देश और समाज की सेवा में अपना हरसंभव योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स और विद्यालय के शैक्षणिक माहौल की जमकर सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने कहा कि कॉलेज में एनएसएस (NSS) और एनसीसी (NCC) के माध्यम से विद्यार्थियों को निरंतर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत निबंध, भाषण, वाद-विवाद, रंगोली, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। वहीं, शिक्षक कमलेश जोशी ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।


​विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम

• ​निबंध प्रतियोगिता: प्रियांशु बिष्ट (प्रथम), लवली तिवारी (द्वितीय), शिवानी आर्या (तृतीय)
• ​भाषण प्रतियोगिता: दीपा जोशी (प्रथम), हिमांशी जोशी (द्वितीय), रुचि जोशी (तृतीय)
• ​वाद-विवाद प्रतियोगिता: पक्ष में माही नेगी (प्रथम), विपक्ष में खुशो बिष्ट (प्रथम)
• ​चित्रकला प्रतियोगिता: रुचि जोशी (प्रथम), पल्लवी जोशी (द्वितीय), आशिया खातून (तृतीय)
• ​रंगोली प्रतियोगिता: रीतिका की टीम (प्रथम)
• ​नुक्कड़ नाटक: कविता रॉयल की टीम (प्रथम)

किया सम्मानित

​प्रतियोगिताओं के अंत में अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


रहे उपस्थित

​कार्यक्रम का सफल संचालन भगवत सिंह बगड़वाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल मंत्री सुनील नेगी, मदन सिंह, कमलेश जोशी, भावना वर्मा, नवीन वर्मा, भगवत सिंह बगड़वाल, महेश चंद्र, राकेश कुमार, तृप्ति बोरा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व शिक्षक उपस्थित रहे।