अल्मोड़ा: टीईटी अनिवार्यता खत्म करने को सड़क पर उतरे शिक्षक, निकाला आक्रोश जुलूस, किया जोरदार प्रदर्शन



अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में 13 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शासन-प्रशासन के खिलाफ आज सोमवार को प्रदर्शन किया।

आन्दोलन की चेतावनी

आज सोमवार को संघ के बैनर तले भारी संख्या में जुटे शिक्षकों ने नगर के मालरोड स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और इसके बाद बाजार में एक विशाल विरोध जुलूस निकाला। इस दौरान शिक्षकों ने शासन-प्रशासन की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी भेजा।
​गांधी पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। उन्होंने दो टूक कहा कि शिक्षक हितों की लगातार हो रही अनदेखी को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने संगठन की एकता को संघर्ष की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र व व्यापक रूप दिया जाएगा।

की यह मांग

जिसमें कहा कि जूनियर शिक्षकों को टीईटी (TET) से पूरी तरह छूट दी जाए। वेतन विसंगति: 17,140 वेतनमान विसंगति का तत्काल समाधान किया जाए और वेतन वृद्धि दी जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए और समयबद्ध पदोन्नति (प्रमोशन) की गारंटी हो। त्रिस्तरीय कैडर व्यवस्था लागू हो और अंतर्जनपदीय स्थानांतरण  की प्रक्रिया सुलभ की जाए। समस्त जूनियर हाईस्कूलों में पांचवां पद अंग्रेजी विषय के लिए अनिवार्य रूप से सृजित किया जाए। समस्त शिक्षकों को आहरण वितरण अधिकारी और बीईओ (BEO) अधिकारी नियुक्त किया जाए। इसके साथ ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
​रहे शामिल

​आंदोलन और प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा, जिलाध्यक्ष पंकज पांडे और जिला मंत्री पुष्कर सिंह कुंवर ने नेतृत्व किया।
​इसके अलावा रघुवीर सिंह बिष्ट, मोहन पालीवाल, बसंती रावत, दिगम्बर फुलोरिया, नंदा बल्लभ मेलानी, संजय जोशी, जगत नेगी, युगल मठवाल, नारायण सिंह, रेशमा चौधरी, कमला बिष्ट, सरिता बिष्ट, कमल भट्ट, मथुरा दत्त जोशी, महेंद्र बोरा, गजेन्द्र गोस्वामी, कैलाश जोशी, हरीश पांडे, पूरन पांडे, डॉ. महेंद्र सिंह मिराल, नीलिमा पांडे, दीपक पांडे, विनोद बिष्ट, संजय सिंह बिष्ट, स्नेहलता बिष्ट और दीपक वर्मा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।