अल्मोड़ा: राजपुरा में चलेंगे हथकरघा व हस्तशिल्प के ट्रेनिंग कैंप,युवाओं-महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल- दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल


अल्मोड़ा: उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने आज सोमवार को नगर के भ्यारखोला वार्ड में एक चौपाल का आयोजन किया।

चौपाल का आयोजन

इस चौपाल के दौरान उन्होंने वार्ड वासियों से सीधा संवाद कर उनकी विभिन्न जनसमस्याओं को सुना और उनके हर संभव समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए हथकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सिलाई, कढ़ाई, हस्तशिल्प और स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) प्रशिक्षण को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को रोजगार व स्वरोजगार के बेहतर अवसर देने के साथ-साथ पारंपरिक कला और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पिलख्वाल ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही राजपुरा क्षेत्र में विशेष रूप से हथकरघा व हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे, ताकि स्थानीय लोग आत्मनिर्भर बन सकें।


​रहे उपस्थित

​इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री धर्मवीर आर्या और जिलाध्यक्ष रजा अली अंसारी मौजूद रहे। इनके अलावा अनवर खान, प्रमोद पवार, मनीष कुमार, पीयूष कुमार, आशीष कुमार, सागर कुमार, मुकुल कुमार, संतोष कुमार, अमित शाह मोनू, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, कैलाश गुरुरानी, राजेंद्र बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह, अशोक सिंह, अजीत पवार, ममता, दीपा पवार, कंचन कुमार, दानिश अंसारी, अनुप कुमार, रोहित कुमार, गौरव कुमार आर्या और रोहित बिष्ट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहें।