अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज (राइंका) हवालबाग में सात दिवसीय ‘भाषा समर कैंप’ का शुभारंभ हो गया है।
होंगी विभिन्न गतिविधियां
इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने विद्यार्थियों से अपनी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा के प्रति गौरव महसूस करने का आह्वान किया। उन्होंने दैनिक जीवन में हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. निर्मल कुमार पंत ने कैंप के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस सात दिवसीय शिविर के माध्यम से विद्यार्थी न केवल भारत की विभिन्न समृद्ध भाषाओं से परिचय प्राप्त कर पाएंगे, बल्कि उन्हें देश के अलग-अलग प्रांतों की संस्कृति, लोककला और स्थानीय गीतों को करीब से सीखने व समझने का भी अवसर मिलेगा।