अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नये साल के शुरूआत में ठंड बढ़ने लगी है। तेजी से इसमें इजाफा हो रहा है।
ठंड में इजाफा
न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह-शाम ठंड में इजाफा हो रहा है। नगर व आस-पास के क्षेत्रों में ठंड तेजी से बढ़ रही है। रात में गिर रहे पाले से घाटी वाले क्षेत्रों में सफेद चादर बिछ रही है। वहीं, नगर में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। हालांकि दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना हो रहा है और लोगों को राहत मिल रही है। सुबह शाम की ठंड में तेजी से इजाफा होने लगा है।