अल्मोड़ा: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से रेस्टोरेंट-ढाबों का कारोबार प्रभावित, व्यापारी परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जनपद में व्यापारियों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति न होने से होटल, ढाबा और छोटे व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कमी के कारण होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और मिठाई विक्रेताओं का कामकाज ठप पड़ रहा है। 

कमर्शियल गैस सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति न होने से व्यापारी परेशान

इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज (गुड्डू) ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों की लापरवाही और सरकार की उदासीनता के कारण व्यापारियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई दिनों से व्यापारियों को कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे उनके सामने रोज़गार चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार को चाहिए कि वह तत्काल इस समस्या का समाधान करे और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करे।

की यह मांग

उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस व्यापारियों के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस एजेंसियों की व्यवस्था में सुधार कर व्यापारियों को हो रही परेशानी को जल्द से जल्द दूर किया जाए।