अल्मोड़ा: प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी होगी दूर, 142 नए शिक्षक होंगे तैनात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के प्राथमिक विद्यालयों में जल्द 142 नए शिक्षक तैनात होंगे।

नई भर्ती से पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती की जगी उम्मीद

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग की ओर से जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 142 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस संबंध में डीईओ प्रारंभिक शिक्षा अत्रेश सयाना के मुताबिक शिक्षकों की तैनाती से विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था बेहतर होगी और छात्रसंख्या भी बढ़ेगी।