अल्मोड़ा: प्रसिद्ध बिनसर महादेव के दत्तात्रेय मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य भंडारे के साथ समापन, उमड़ा आस्था का सैलाब

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के विकासखंड ताड़ीखेत के सौनी स्थित प्रसिद्ध बिनसर महादेव के दत्तात्रेय मंदिर में शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया।

भव्य भंडारे का आयोजन

जानकारी के अनुसार बीते कल बुधवार को शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य भंडारे के साथ समापन हो गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा-अर्चना, हवन और पूर्णाहूति से माहौल भक्तिमय बन गया। सभी अनुष्ठान पीठाधीश्वर महंत गोवर्धन गिरी महाराज के नेतृत्व में हुए। आचार्यों ने मंत्रोच्चारों के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कराई। यजमान चंद्रशेखर करगेती व दीपा करगेती रहे। इस उपलक्ष्य में बुधवार को बिनसर में मेला लगा रहा।