अल्मोड़ा: भारी बारिश में नदी में फंसे व्यक्ति का पुलिस ने किया रेस्क्यू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 31/07/24 की रात्रि में चौखुटिया स्थित अखेती पंप हाउस में ऑपरेटर ललित संगेला नदी में फसे होने की सूचना मिली।

पुलिस ने किया रेस्क्यू

जिस पर थानाध्यक्ष चौखुटिया जसविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपनी जान की परवाह किये बगैर नदी मे उतरकर  से तत्काल रेस्क्यू कर ललित को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. थानाध्यक्ष चौखुटिया जसविंदर सिंह
2. हेड कानि0 मनोज कोहली
3. कानि0 महेश खेतवाल
4. कानि0 रजनीश वर्मा