अल्मोड़ा: सीरा गांव में भालू दिखने से हड़कंप, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत, सुरक्षा के लिए वनकर्मियों की टीम तैनात

अल्मोड़ा: चौखुटिया: अल्मोड़ा जिले के ब्लॉक की दूरस्थ ग्राम पंचायत सीरा में भालू की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है।

वन कर्मियों की टीम ने इलाके में बढ़ाई गश्त

यहां गांव में भालू दिखने के बाद से ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान केशर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह गांव के निवासी राम सिंह जब कहीं जा रहे थे, तब उन्होंने भालू को गांव के पास घूमते हुए देखा। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने गांव और आसपास के इलाकों में गश्त शुरू कर दी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।